केसरिया बालम पधारों म्हारे देश ...रागिनी देवले की प्रस्तुतियों ने समा बांधा

केसरिया बालम पधारों म्हारे देश ...रागिनी देवले की प्रस्तुतियों ने समा बांधा
X

भीलवाड़ा । स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल एमगंस्ट यूथ) एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं जवाहर फाउण्डेशन के सहयोग से चल रहे वर्कशॉप डेेमो कार्यक्रम के पहले दिन आज हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायिका रागिनी देवले की प्रथम प्रस्तुति प्रातः 7.30 बजे रा.उ.मा.वि. एवं द्वितीय प्रस्तुति 9 बजे रा.बा.उ.प्रा.वि. आटूण में हुई।

जानकारी देते हुए नेशनल एक्ज्युकेटिव कैलाश पालिया ने बताया कि रागिनी ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत सुबह के राग भैरव से करते हुये अलंकारों का आरोह अवरोह का ज्ञान कराते हुये छात्र-छात्राओं को स्वर ज्ञान कराया। उसके बाद प्रसिद्ध मीरा भजन ’’पायो जी मैंने राम रतन’’ गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उसके बाद राग भूपाली में अलाप गाकर भारतीय शास्त्रीय संगीत की विशेषताएं बताते हुये छात्राओं को संगीत की बारीकिया सिखाई। तबले पर साथी कलाकार के रूप में जयपुर के कुन्दन कुमार थे।

विरासत 24 का आगाज कल से

कार्यक्रम कोर्डिनेटर अनु प्रजापत के अनुसार विरासत-24 का आगाज 15 अक्टूबर से विश्व प्रसिद्ध जयपुर कथक घराने के प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना स्वाति सिन्हा की प्रस्तुतियों से होगी। स्वाति सिन्हा की प्रथम प्रस्तुति प्रातः 9 बजे विवेकानन्द केन्द्र हुरड़ा एवं द्वितीय प्रस्तुती ग्रामीण हाट बाजार स्थित आकार आर्ट समूह की चित्र प्रदर्शनी में सांय 6 बजे होगी।

Next Story