मजबूत सेवादल ही मजबूत कांग्रेस का आधार है - पटेल

मजबूत सेवादल ही मजबूत कांग्रेस का आधार है - पटेल
X

भीलवाड़ा ।मजबूत सेवादल ही मजबूत कांग्रेस का आधार है। ये विचार भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक को संबोधित करते हुऐ राजस्थान सेवादल कांग्रेस प्रभारी गोविन्द भाई पटेल ने कहे। पटेल आज दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय गाँधी भवन भीलवाड़ा पर आयोजित जिला कांग्रेस सेवादल कमेटी की जिला बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया कि वंदेमातरम से शुरू हुई बैठक को राजस्थान प्रदेश सेवादल सह प्रभारी ज्योति खन्ना ने एक जुट होकर सेवादल को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी मोहन हटेला, जिला प्रभारी मदन पण्डित ने बैठक को संबोधित करते हुऐ जिला कांग्रेस सेवादल को ओर अधिक मजबूत करने के लियॆ प्रेरित किया। बैठक में प्रदेश सचिव राजकुमार प्रजापत ,खेमराज पनवा , गुडविन मसीह , हरक चन्द कोठारी ने विचार रखे। जिला सेवादल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन चन्द्र प्रकाश अमरवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप टेलर ने किया। बैठक में सेवादल संरक्षक रोशन लाल महात्मा महिला सेवादल अध्यक्ष पुष्पा महता ,प्रदेश सचिव विनोद कसारा , जिला महामन्त्री शिवराज सुराणा ,शहर महिला अध्यक्ष ममता शर्मा, लाजपत आचार्य ,कुन्दन शर्मा , अशोक पाराशर , सुरेश बंब , घनश्याम शर्मा , गौरीशंकर दायमा ,करिश्मा धौलपूरिया , पिंकी सोनी , पूजा कीर , अब्दुल कय्यूम लुहार , शांतिलाल धौल पूरिया ,जाहिद हुसेन , भैरूलाल सेन , पप्पू विश्नोई , अंकित सेन, गोपाल छीपा , निखिल कटवाल , बिट्टू सेन सहित सेवादल एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Next Story