विहिप हिन्दू परिषद ने रामायण रचियता महाऋषि वाल्मीकि की जयंती मनाई

विहिप हिन्दू परिषद   ने रामायण रचियता महाऋषि वाल्मीकि की जयंती मनाई
X


भीलवाड़ा(हलचल)

विश्व हिंदू परिषद के समरसता आयाम के तहत गुरुवार को संकट मौचन हनुमान मंदिर वाल्मीकि बस्ती में गुरुवार को आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनायी गई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्ती के लोगों ने साथ मिल कर महर्षि वाल्मीकि के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके साधना व उपलब्धियों ने प्रेरित होने का संकल्प लिया।

विश्व हिंदू परिषद के समाजिक समरसता प्रान्त सह प्रमुख विनीत द्विवेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के पहले कवि ही नही दिव्य अस्त्रों के ज्ञाता भी थे। उन्होंने ही लव और कुश को वीर योद्धा बनाया, जिन्होंने ने भगवान श्रीराम के संपूर्ण सेना को परास्त किया था। महर्षि वाल्मीकि किसी एक जाति के नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा के केंद्र हैं।

विश्व हिंदू परिषद महानगर उपाध्यक्ष भारत गैंगट किसी धर्म या संप्रदाय के विरुद्ध नहीं, अपितु संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करने के प्रति कृत संकल्पित है। समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआ-छूत और उच्च-नीच जैसी कुरीतियों को समाप्त कर संगठित और सशक्त समाज का निर्माण करने के लिए प्रयासरत है। विहिप पवन गुर्जर, कमल राजपुरोहित ने कहा कि जिन्हे आज दलित व पिछड़ा कहा जाता है वे सभी अतीत में धर्म के योद्धा रहे हैं। मुगलों के अन्याय से जूझते हुए वे इस स्थिति में पहुंचे हैं।

कार्यक़म में मुख्य अथिति श्याम बी गारू, छीतर गैंग्ट, श्याम टाक, यशवंत चंदेला, सोनू चन्नाल, विष्णु नकवाल,सागर चन्नाल विश्व हिंदू परिषद के नरेंद्र सेन,दीपक सेन, अशोक वैष्णव आदि उपस्थित थे।

Next Story