सुहाग की लंबी आयु एवं स्वास्थ्य के लिए रखा निर्जला व्रत

सुहाग की लंबी आयु एवं स्वास्थ्य के लिए रखा निर्जला व्रत
X

पुर। उपनगर पुर में सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र की कामना तथा अविवाहित युवतियों द्वारा सुयोग्य वर की कामना हेतु आज करवा चौथ का महापर्व मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं व युवतियों में भारी हर्षो एवं उल्लास देखा गया। इसको लेकर मंगलवार शाम से ही महिलाओं ने मिट्टी के करवे और अन्य सुहाग की चीजों की खरीदारी कर हाथों में मेहंदी रचाई तथा ब्यूटी पार्लर पर जाकर मेकअप करती नजर आई। सुहागिन महिलाएं की आज चौथ माता मंदिर पर सुबह पूजा अर्चना करते हेतु भारी भीड़ उमड़ी एवं लंबी लाइन नजर आई वही रात को चंद्रमा निकलने पर अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला एवं चौथ माता की कथाएं सुनी और महिलाओं ने अपने पति की दीर्घ आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Next Story