महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर पूरा किया व्रत

महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर पूरा किया व्रत
X

गुरला :-नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सोलह श्रंगार कर व्रत रखा, भगवान की पूजा की और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। चंद्रमा के निकलने पर, महिलाओं ने अपने पतियों का चेहरा छलनी में देखा गुरला में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रंगार कर करवाचौथ व्रत रखकर पति की दीघार्यु की कामना की। महिलाओं ने भगवान शिव, पार्वती, कार्तिकेय एवं गणेश पूजा अर्चना की और कथा सुनी। सुहागिनों ने व्रत रखकरर बायना निकाल अपने बुजुर्गों को दिया। बुजुर्गों ने महिलाओं को सदा सुहागन होने का आशीर्वाद दिया। रात को चंद्रमा निकलने पर सुहागिनों ने छलनी की ओहट से अपने पति का चेहरा देख एवं चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत खोला। रविवार सुबह से ही करवाचौथ पर्व को लेकर सुहागिनों में काफी उत्साह देखने को मिला। सवेरे से ही महिलाऐं संजने संवरने में लग गई थी। अपने पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा। महिलाओं ने शुभ मुहूर्त के समय ही करवा चौथ पूजन और कथा पढ़ी। कुछ जगह सामूहिक रूप से गली मोहल्लों में महिलाएं एक दूसरे के यहां जाकर कथा सुनीऔर पढ़ी। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा था। शाम को घर में पकवान बनाए और अपनी सास को उपहार दिया। जैसे जैसे शाम होती गई चांद निकलने का इंतजार भी बढता गया। चंद्रोदय का समय रात 9.00 बजे रहा। महिलाएं चांद का इंतजार करने के लिए रणजीत सागर तालाब हाईवे पर मौजूद थीं। इसके बाद महिलाओं ने चंद्रदर्शन कर छलनी में पति का दीदार किया और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना निर्जल व्रत खोला।मंजुदेवी अकीता त्रिपाठी रिंकु पिंकी सीमा कांता दाधीच कंचन देवी रेखा देवी मीरा देवी मधु पायल ऊषा सेन लक्ष्मी त्रिपाठी इंद्रा सुवालका सोनु त्रिपाठी मिना देवी एवं सभी ग्रामीण महिला थी।

Next Story