विशेष बच्चों का दीपावली महोत्सव आज


भीलवाड़ा । भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान) की ओर से संचालित सेवाश्रम बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास ग्रह विशेष विद्यालय में विशेष बच्चों के साथ दीपोत्सव 2024 मनाया जाएगा। कार्यक्रम 26 अक्टूबर सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक

मुख्य अतिथि मोहन सिंह भंडारी, दिनेश मेहता के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम में सूक्ष्म लक्ष्मी पूजन के तहत प्रत्येक बच्चे से एक दीपक जलवाया जाएगा।

कुल 51 दीपक जलाए जाएंगे।विशेष बच्चों के मध्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता दो वर्ग में आयोजित की जाएगी। पहला वर्ग आयु सीमा 15 वर्ष तक है।वेशभूषा लवकुश या हनुमान किरदार, दूसरा वर्ग आयु 15 वर्ष से अधिक है। वेशभूषा श्री राम, लक्ष्मण या सीता माता का किरदार निभाना होगा। दोनों ही वर्ग में निर्णायक के नतीजे के अनुसार प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। दीपावली उत्सव में बच्चों द्वारा फुलझड़ी जलाई जाएगी।श्री राम भजन पर सामूहिक नृत्य, सभी बच्चों को दीपावली मिठाई के पैकेट,उपहार वितरित किए जाएंगे एवं सभी बच्चों की भोजन व्यवस्था रहेगी। अध्यक्ष मधु काबरा ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सचिव गिरीश अग्रवाल वित्त सचिव प्रेमलता ओझा जुटे है।

Next Story