पद्मिनी क्लब में मनाया दीपावली स्नेह मिलन

पद्मिनी क्लब में मनाया दीपावली स्नेह मिलन
X

भीलवाड़ा -दिपावली रोशनी का त्योहार है, इस दिन बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाया जाता है। पद्मिनी क्लब की सदस्यों द्वारा दीपावली के पूर्व सभी सखी सहेलियां ने मिलकर दीपावली के आगमन की खुशियां मनाई।

क्लब अध्यक्ष सीमा सोमानी ने बताया कि इस पर्व को घर के चारों ओर दीये और मोमबत्तियाँ जलाकर मनाया जाता है। यह अंधकार पर प्रकाश की विजय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दिवाली दुनिया भर के हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई की, अज्ञान पर ज्ञान की और निराशा पर आशा की जीत का जश्न मनाने का समय है।

क्लब की संरक्षिका स्नेहलता धारीवाल, मधु जाजू और कल्पना माहेश्वरी ने पूरे प्रोग्राम की अध्यक्षता की और सभी सहेलियों का सम्मान किया। गेम्स खेले पकवान खाएं दीप जलाएं और धुआंधार और प्रदूषण करने वाले पटाखे न छोड़ने की शपथ ली।

क्लब की सीमा चंदोलिया, पदमा बाबेल, नीता शर्मा, ममता सेठी, छाया कोठारी, सीमा गोधा, मोहिनी अग्रवाल, सरिता पोखरना, प्रीति जैन सभी ने उत्साह पूर्वक प्रोग्राम का आनंद लिया।

Next Story