खेत पर फसल की पिलाई करती महिला को जहरीले जंतु ने काटा, मौत

By - bhilwara halchal |14 Nov 2024 7:28 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। शाहपुरा जिले के सरसिया गांव की एक महिला की कृषि कार्य करते समय जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।
जहाजपुर थाने के दीवान बृजमोहन ने बताया कि सरसिया निवासी मनफूली 56 पत्नी मोहन रैगर गुरुवार को खेत पर फसल की पिलाई कर रही थी। जहां उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। तबीयत बिगडऩे पर मनफूली को जहाजपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान मनफूली ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story
