पचपन माहेश्वरी दम्पत्तियों को भेंट किया जाएगा - ‌" माहेश्वरी कपल ऑफ द ईयर अवार्ड "

पचपन माहेश्वरी दम्पत्तियों को भेंट किया जाएगा - ‌ माहेश्वरी कपल ऑफ द ईयर अवार्ड
X

भीलवाड़ा | भीलवाड़ा नगर के 110 व्यक्तियों अर्थात पचपन सेवा भावी माहेश्वरी दम्पतियों को अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के द्वारा " माहेश्वरी कपल ऑफ़ द ईयर अवार्ड - मेड फॉर ईच अदर " सम्मान से इसी माह 22 दिसम्बर रविवार को स्थानीय वरिष्ठ नागरिक मंच सभागार में दो सत्रों में समारोह आयोजित कर अभिनन्दन किया जा रहा है ! स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान के सौजन्य से यह आयोजन किया जा रहा है !

इस सन्दर्भ में कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु क्लब के पदाधिकारियों राकेश जागेटिया, डॉ अशोक सोडाणी , डॉ चेतना जागेटिया, रामचन्द्र मून्दड़ा, इन्दिरा सोमानी, डॉ भागचन्द सोमानी, डॉ राखी राठी व प्रमोद राठी के आतिथ्य में एक मीटिंग आयोजित की गई ! कार्यक्रम में सभी दम्पत्तियों का सम्मान व्यवस्थित रूप से हो सके इस हेतु दो सत्रों में समारोह आयोजित किया जा रहा है - प्रथम सत्र प्रातः 10.30 बजे से 1 बजे तक वह द्वितीय सत्र दिन में 3 बजे से 5.30 बजे तक रखा गया है !

जिन सेवा भावी माहेश्वरी दम्पत्तियों का अभिनन्दन होना है उन पचपन कपल्स अर्थात 110 व्यक्तियों की सूची निम्नानुसार है -

सोनल माहेश्वरी - शीतल माहेश्वरी , मोना डाड - पीयूष डाड , गीता गांधी - सुरेन्द्र गांधी , रेखा बांगड़ - दिनेश बांगड़ , रेखा धूत - राधेश्याम धूत, मधु समदानी - कैलाश समदानी , सरिता झंवर - सुरेश झंवर , उषा सोमानी - अशोक सोमानी , मधु लढ्ढा - कृष्ण गोपाल लढ्ढा, गीता देवी नकलक - भंवर लाल नकलक, प्रीति चांडक - अरविन्द चांडक , मानकंवर काबरा - राम प्रकाश काबरा , उषा नकलक - सुनील नकलक , बबिता मून्दड़ा - अशोक मून्दड़ा , चन्द्रकांता बाहेती - अशोक बाहेती , वन्दना सोनी - कैलाश सोनी , पुष्पा काकानी - ओम प्रकाश काकानी , मीना तोषनीवाल - ओम प्रकाश तोषनीवाल , स्नेहलता आगाल - महेश चन्द्र आगाल , संजू डाड - रोशन लाल डाड, अनिता सोमानी - जुगल किशोर सोमानी , उषा कचोलिया - नरेश कचोलिया , साधना मेलाणा - विनोद मेलाणा , लीला नाराणीवाल - ओमप्रकाश नाराणीवाल , आशा देवी राठी - रमेश चन्द्र राठी , मांग कंवर बाहेती - कैलाश चन्द्र बाहेती , इन्दिरा हेड़ा - के एम हेड़ा , मीनू झंवर - बेनीगोपाल झंवर , चन्द्रकांता काबरा - एडवोकेट अशोक काबरा, विमला देवी देवपुरा - त्रिभुवन लाल देवपुरा, आभा जाजू - आलोक जाजू , इन्दिरा सोमानी - डॉ. भागचन्द सोमानी , सुचिता कोगटा - दिलीप कोगटा , अंकिता राठी - सुनील राठी , डॉ. चेतना जागेटिया - सुनील जागेटिया , कुसुम जागेटिया - राकेश जागेटिया , मंजू दरक - सुशील दरक , कान्ता मेलाणा - बी एल मेलाणा, डॉ. निशा सोनी - सुनील सोनी, डॉ. राखी राठी - प्रमोद राठी , ललिता गट्टानी - प्रहलाद राय गट्टानी, हेमलता मून्दड़ा - कैलाश चन्द्र मून्दड़ा , मोनिका जैथलिया - सीए अशोक जैथलिया , समता आगाल - सीए दिनेश आगाल , रमा बाहेती - सीए के. सी. बाहेती , वन्दना गुप्ता - सीए बी. बी. गुप्ता , शिल्पा बसेर - अशोक बसेर , विनीता तोषनीवाल - सुरेश तोषनीवाल , सताक्षी नुवाल - पाल नुवाल , संगीता लढ्ढा - रामप्रसाद लढ्ढा , रेखा समदानी - श्रवण समदानी , चन्दा सोमानी - रामप्रसाद सोमानी , वीणा खटोड़ - मदन लाल खटोड़, मधु जाजू - सत्यनारायण जाजू , डॉ. सुमन सोनी - सुरेश सोनी !

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने इस समारोह में सम्मानित होने वाले सभी कपल्स को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके द्वारा की जा रही समाजसेवी गतिविधियों की सराहना की है ! समारोह की सफलता हेतु एवं सभी सम्मानित होने वाले दम्पत्तियों को बधाई एवं वह और अधिक सेवा कार्यों में संलग्न होकर कार्य करें इस हेतु शुभ कामनाएं राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व राष्ट्रीय सभापति रामपाल सोनी ने अपने शुभकामना संदेश में भेजी है !

Next Story