चाणक्य लॉ कॉलेज में खेल प्रतियोगिताएं हुईं

चाणक्य लॉ कॉलेज में खेल प्रतियोगिताएं हुईं
X

भीलवाड़ा |आचार्य चाणक्य लॉ कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक दीपक शर्मा और प्रहलाद राय व्यास ने किया। प्राचार्य प्रो. गौरांग महापात्रा ने बताया कि स्पोर्ट्स कार्निवल के तहत रंगोली, दौड़, लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर, शतरंज, रस्साकशी, कबड्डी, बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिनमें "नो फायर कुकिंग" प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रही। रंगोली में मंजू कुमावत और सुनीता सोलंकी प्रथम, नरेश धोबी द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में रुखसार बानो प्रथम, पायल सुवालका द्वितीय और अंतिमा आचार्य तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में श्याम प्रताप सिंह और विशाल सिंह प्रथम, नरेश धोबी द्वितीय और आशाराम जाट तृतीय रहे।

म्यूजिकल चेयर रेस में श्याम सिंह प्रथम और प्रांजल सुराणा द्वितीय रहे। लेमन रेस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में नरेश धोबी प्रथम व नितेश शर्मा द्वितीय रहे। महिला वर्ग में भावना सुवालका प्रथम, शुभांगी सेन द्वितीय और विशाखा हरिजन तृतीय रहीं। कैरम में अनुराग दाधीच प्रथम, गोविंद नारायण द्वितीय व निखिल तृतीय रहे। शतरंज प्रतियोगिता में ललित चौधरी जीते। नो फायर कुकिंग प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया।

जिसमें टीम खाओ-सा की शिवानी जैन, प्रियांश जैन, प्रांजल सुराणा और भावना सुवालका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में श्याम सिंह, आशीष, आशाराम, जसराज, लोकेश, सोनू, सूर्यप्रताप, प्रियांश की टीम विजेता रही। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में अनुराग और प्रियांशु की टीम विजेता बनी। महिला वर्ग में शिवानी प्रथम रहीं। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. नेहा बोत्रा, एडवोकेट प्रहलाद व्यास, शोभना वर्मा, अभिलाषा मागनंदा, संतोष कुमार, कमलेश पारीक, संगीता सिंह ने निभाई। निदेशक दीपक शर्मा ने आभार जताया।

Next Story