महाकुंभ में स्नान कर चित्तौड़गढ़ लौट रहे महापौर पाठक के मामा और चित्तौड़ पुलिस के पूर्व ओएस का निधन

महाकुंभ में स्नान कर चित्तौड़गढ़ लौट रहे महापौर पाठक के मामा और चित्तौड़ पुलिस के पूर्व ओएस का निधन
X

भीलवाड़ा / चित्तौड़गढ़ / महाकुंभ में स्नान कर चित्तौड़गढ़ लौट रहे व्यास परिवार की कार आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगादेने से उससे जा टकराई जिससे भीलवाड़ा नगर निगम के महापौर राकेश पाठक के मामा और चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पूर्व ओएस मुरली मनोहर व्यास का निधन हो गया। जबकि उनकी पत्नी और पुत्र वधू को गंभीर चोट आई है।


जानकारी के अनुसार, मुरली मनोहर व्यास अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान करने गए थे। यहां से लौटते समय वे नेमीशारण्य पहुंचे और चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुए। मार्ग में गुरुवार तड़के करीब चार बजे उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। इनके पुत्र ने बताया कि पीछे से एक बल्कर ने ओवरटेक किया और वह आगे चल रहा था। इसी दौरान अचानक ब्रेक लगाने से उनकी गाड़ी बल्कर में घुस गई।

इस हादसे में पुलिस विभाग के पूर्व ओएस मुरली मनोहर व्यास का निधन हो गया। वहां इनकी पत्नी और पुत्र वधू को गंभीर अवस्था में झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार जारी है। पूर्व ओएस के निधन की जानकारी मिलने पर सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के अध्यक्ष लाल सिंह भाटी ने दुख व्यक्त किया है। वहीं, पुलिसकर्मियों और विभागीय अधिकारियों ने परिजनाें को संबल प्रदान किया है। व्ही भीलवाड़ा नगर निगम के महापौर राकेश पाठक झांसी पहुंचे


Next Story