चारों पहर के होंगे चार रुद्राभिषेक

भीलवाड़ा शिवरात्रि पर श्री जगन्नाथ भगवान मंदिर शास्त्री नगर कांवा खेडा मैं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड रामचरितमानस के पाठ के साथ रात्रि के चारों पहर के चार रुद्राभिषेक होंगे श्री जगन्नाथ भगवान पूजा अर्चना रथ यात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शांतिलाल गुलिया ने बताया कि विगत 22 वर्षों से यह पाठ और अभिषेक का कार्य चल रहा है रात दिन रामायण का पाठ तथा रात्रि को चारों पहर में चार रुद्राभिषेक पंडित प्रभु देते शर्मा पंडित सीताराम शर्मा के सानीदय में होते हैं पाठ श्री जगन्नाथ महिला मंडल के सदस्य बड़ी श्रद्धापूर्वक करते हैं
Next Story