नाग पर्वत पर निर्माणाधीन मंदिर परिसर पर एक सौ आठ बिल्व पत्र पौधों का रोपण

निम्बाहेड़ा। जिले के भालूण्डी के पास नाग पर्वत पर निर्माणाधीन माँ नागणेच्या मंदिर परिसर मे महाशिवरात्री पर एक सौ आठ से ज्यादा बिल्व पत्र का पौधरोपण बुधवार को किया।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेड़िया ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम मेवाड़ पीठाधीश्वर सुदर्शनचाार्य महाराज गोपाल आश्रम बड़ीसादडी, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहिर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी के सानिध्य मे हुआ। जिला प्रमुख द्वारा मंदिर परिसर में नलकूप मय समस्त एसेसिरी लगाने की घोषणा की। मंदिर कमेटी की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। पर्यावरणप्रेमी अखिलेश भराड़िया व ग्राम पंचायत प्रशासक नारायण सिंह तथा ट्रस्ट के पदाधिकारी और ग्रामीणो की उपस्थिति में बिल्व पत्र पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया। पौधारोपण पूर्व पंडित राजेंद्र आमेटा द्वारा कन्या पूजन के साथ सभी पौधों की पूजा अर्चना करवा कर पौधारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान लालसिंह मीनान्ना, मिठठूलाल रेबारी, लिटिल भट्ट, विजय सिंह, अरविन्द सिंह, महामंत्री विरेन्द्र सिंह, सचिव लालसिंह, उपाध्यक्ष उदय सिंह, कोषाध्यक्ष, शेरसिंह, सरक्षक मंडल के पदाधिकारी,बिजली विभाग के पी.सी. बैरवा सहित ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी एवं भक्तगण उपस्थित थे।

Next Story