महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव

लाडपुरा @ ( शिव लाल जांगिड़ ) कस्बे में सोमवार को नई आबादी स्थित लाल बाई फूल बाई माताजी मंदिर पर एकादशी पर खाटू श्याम जी का महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने खाटू श्याम के संग फूलों से होली खेली और भजन कीर्तन किए। भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य का आंनद उठाया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रंगारंग उत्सव में मां भारती उच्च प्राथमिक विद्यालय, लाडपुरा की सम्माननीय संस्था प्रधान श्रीमती हेमलता आमेटा, पिंकी कंडारा, कृष्णा सोनी, अंतिमा प्रजापत, शकुंतला कंडारा, अंजली कंडारा, लीला सोनी, ललित जैन, सोनू सोमानी, बाली देवी, कमला पटवा, शकुंतला जी सहित कई अन्य प्रतिष्ठित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे यादगार बनाया। रंग, उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों से हुई, जिसके बाद महिलाओं द्वारा फाग उत्सव के गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक झलकियों में राजस्थानी घूमर, चकरी नृत्य एवं होली विशेष लोकगीतों ने सभी का मन मोह लिया। संस्था प्रधान श्रीमती हेमलता आमेटा का प्रेरणादायक संबोधन कार्यक्रम में श्रीमती हेमलता आमेटा ने अपने उद्बोधन में कहा, _"फाल्गुन महोत्सव न केवल रंगों का उत्सव है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और समाज में प्रेम,सौहार्द्र अंत में खाटू श्याम की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया है। नई आबादी लाडपुरा में होली फाल्गुन महोत्सव हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रही।