सुवालका सहेली क्लब एवं महिला कीर्तन मण्डल का फागोत्सव

X
भीलवाड़ा बीएचएन। सुवालका सहेली क्लब एवं महिला कीर्तन मण्डल की ओर से नौगांवा स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में होली फागोत्सव एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। सहेली क्लब एवं कीर्तन मण्डल संचालिका नूतन सुवालका ने बताया कि ठाकुर जी के दरबार मे गायक सुनील गंधर्व द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया। मंदिर प्रांगण मे ग़ुलाल व फूलों से राधा-कृष्ण संग फूलो से होली खेली गई। आशा सुवालका एवं प्रियंका सुवालका ने ठाकुर जी को भोग लगा भक्तगण को प्रसाद वितरित किया। फागोत्सव की मुख्य भामाशाह पिंकी सुवालका रही ।
Next Story