मुर्गीपालन आमदनी का अच्छा विकल्प-डॉ. यादव

मुर्गीपालन आमदनी का अच्छा विकल्प-डॉ. यादव
X

भीलवाड़ा। कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा द्वारा राष्ट्रीय जलवायु समुत्थान कृषि में नवप्रवर्तन निक्रा परियोजनान्तर्गत सुवाणा पंचायत समिति के गाँव ढ़ोलीखेड़ा के किसानों को प्रतापधन मुर्गियाँ प्रदर्शन के रूप में दी गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव ने निक्रा परियोजनान्तर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि कृषकों की आमदनी बढ़ाने का सबसे अच्छा विकल्प मुर्गीपालन है। डॉ. यादव ने प्रतापधन मुर्गी की विशेषता बताते हुए बताया कि मुर्गी की नस्ल प्रतापधन महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा विकसित की गई है साथ ही प्रमुख रोग एवं रोगोपचार की तकनीकी जानकारी दी। वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता संजय बिश्नोई ने प्रतापधन मुर्गी के रख-रखाव व इनके आहार सम्बन्धी जानकारी के बारे में बताया।

Next Story