कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र चेहरा बीजेपी जैसा नही सारिका सिंह

भीलवाड़ा सोमवार को महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा- कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र चेहरा बीजेपी जैसा नही महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोलीं-33% आरक्षण के लिए सड़कों पर उतरेंगे:भीलवाड़ा में सारिका सिंह ने कहा-बीजेपी नहीं कर सकती महिलाओं को सशक्त है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। पंचायती राज में हमें 33% आरक्षण मिला है। विधानसभा और पार्लियामेंट में भी हम आरक्षण चाहते हैं। इसके लिए हम सड़कों पर उतरकर भी लड़ेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सारिका सिंह सोमवार को जयपुर से उदयपुर जाते समय कुछ देर के लिए भीलवाड़ा रुकीं। उनके सर्किट हाउस पहुंचने पर भीलवाड़ा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण की अगुवाई में स्वागत किया गया।
इस दौरान सारिका सिंह ने कहा- जब तक महिलाओं के हाथ में कलम नहीं होगी, तब तक हमारे हाथ में कानून बनाने का अधिकार नहीं होगा। हम हमारे सशक्तिकरण के विषय में गंभीरता से नहीं सोच पाएंगे।
भीलवाड़ा पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत करती महिला कांग्रेस पदाधिकरी
भीलवाड़ा पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत करती महिला कांग्रेस पदाधिकरी
मीडिया से बातचीत में सारिका सिंह ने कहा- कुछ समय बाद राजस्थान राजस्थान में पंचायती राज के इलेक्शन होंगे। महिलाओं को 33% आरक्षण दिया हुआ है। निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी इसे लागू करेगी। महिलाओं को सशक्त करने का कार्य बीजेपी नहीं कर सकती।
कांग्रेस पार्टी की पुरजोर कोशिश है कि महिलाओं को विधानसभा और संसद में भी 33% आरक्षण मिले। इसे लेकर भाजपा की नीयत साफ नहीं है। हम लोग सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे।उन्होंने कहा- नए प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पुरानी कार्यकारिणी समाप्त हो जाती है। नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाती है। महिला कांग्रेस के कार्यक्रम बेहतर तरीके से करेंगे। ताकि जिला और प्रदेश संगठन को मजबूती मिले।हमारा मेंबरशिप का कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने लॉन्च किया है। 5 लाख से अधिक महिलाएं कांग्रेस की मेंबरशिप ले चुकी हैं।कार्यक्रम में पूर्व सभापति मधु जाजु, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुर्जर, पूर्व पार्षद सुशीला बेरवा, अनीता रावल, अनिता पारीक, नर्मदा जैन, साजना हारून रंगरेज, रुखसाना बैगम , शांति देवी चौधरी, समीम बेगम, करिश्मा धौलपुरिया, योगिता सुराणा, बेला झा, शमा परवाना, रूकमा देवी, विमला सोनी, वंदना कंवर, रेखा भट्ट, तथा सुगना सूत्रकार शामिल रहीं।