सामूहिक विवाह सम्मेलन में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के छह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

भीलवाड़ा बीएचएन। महर्षि गौतम ब्रह्म सेवा समिति तिलक नगर इकाई की ओर से अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें छह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नवविवाहित जोड़ों को निंबार्क आश्रम के महाराज श्री श्री 108 मोहनशरण शास्त्री ओर पंचमुखी दरबार के संतों ने आशीर्वाद दिया।
अध्यक्ष गोपाल जोशी ने बताया की सामूहिक विवाह सम्मेलन में सभी छह जोड़ो की घोड़ी और बग्गी पर गाजे बाजे के साथ बंदोंरी,निकाली गई। तोरण और वरमाला के बाद फेरे हुये। मंत्री जन्मेजय ने बताया कि वर वधु के फेरे बरूंदनी वेदविद्यालय के आचार्य और उनकी पूरी टीम ने पूरे विधि विधान से करवाये। अंत में सभी जोड़ो को समिति की तरफ से विवाह का प्रमाण पत्र उपहार स्वरूप घरेलु सामान दिया गया। अतिथि के रूप में गोपीकिशन व्यास, नंद लाल सुवाल,श्याम सुंदर, चेतन चौबे, मनोहर कृष्ण चौबे,महेश भारद्वाज , रवि त्रिपाठी, गोपी, ओमप्रकाश बच्छ, महेश भारद्वाज, जमनालाल शोत्रिय, अशोक श्रोतिय,नेतराम उपाध्याय, शंकर लाल शर्मा, धर्मराज शर्मा चेतन तिवाड़ी आदि उपस्थित थे। समिति की ओर से अध्यक्ष गोपाल लाल जोशी,उपाध्यक्ष पुष्कर दत्त व्यास संरक्षक ललित भट्ट सचिन पुरुषोत्तम शर्मा ने श्रीफल शाल एवं दुपट्टा पहनाकर संतों का स्वागत किया।