छीपा वेलफेयर सोसायटी के चुनाव संपन्न

By - bhilwara halchal |6 May 2025 6:00 PM IST
भीलवाड़ा -भीलवाड़ा के छीपा जमात खाने में आयोजित छीपा वेलफेयर सोसायटी के चुनाव में सदर पद पर इमरान छीपा , सैक्रेटी पद पर तौसीफ छीपा (आगूंचा वाले) व खजांची पद पर रजा हबीबी निर्विरोध निर्वाचित हुये।
सोसायटी की मीटिंग में आम सहमति से यह चुनाव सम्पन्न हुये। इस मौके पर छीपा मुकामी कमेटी के सदर, सैक्रेटी, सदस्य एवं छीपा वेलफेयर सोसायटी के पूर्व सदर, पूर्व सैक्रेटी एवं सदस्य मौजूद थे।
Next Story
