आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का आजादी के आंदोलन में अति महत्वपूर्ण भूमिका रही : त्रिपाठी

भीलवाड़ा। मंगलवार आज जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व मे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि ,आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का आजादी के आंदोलन में अति महत्वपूर्ण भूमिका रही। पंडित नेहरू द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य को भारत भुला नहीं सकता है । विज्ञान एवं प्राध्यौगिकी क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य किया।
इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, मंजू पोखरना वरिष्ठ कांग्रेसी सुमित्रा कटिया, राजेंद्र जैन, अनिल राठी, गुडविन मसीह, रामलाल गाडरी, डॉ. फरियाद मोहम्मद रामेश्वर जाट ओमप्रकाश तेली लाजपत आचार्य सुनील दत्त ,एडवोकेट भेरूलाल बेरवा गोपाल बांगड़ प्रकाश शर्मा मुश्ताक अली मंसूरी गौरी शंकर दायमा पुरुषोत्तम शर्माअर्चना दुबे ममता शर्मा मुकेश खोईवाल मुकेश घुसर, संदीप ट्रेलर, राजेश शर्मा सुरेश बम्ब, सुरेश व्यास, कैलाश कोली सहीत कांग्रेस जन उपस्थित थे।