परमात्मा को निरंतर भजन से प्राप्त किया जा सकता है : स्वामी कृष्णानंद

भीलवाड़ा। श्री राम धाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से रामधाम सरकार की कृपा से, विरक्त संत स्वामी कृष्णानंद सरस्वती (ज्योति शिव शक्ति पुंज आश्रम, लखनऊ) का दो दिवसीय दिव्य प्रवचन रामधाम में रविवार से शुरू हुआ। पहले दिन स्वामी जी ने कहा कि परमात्मा को निरंतर भजन से प्राप्त किया जा सकता है। अनुशासन से किया गया कार्य ही सार्थक होता है। पांच तत्व से हमारा शरीर बनता है। 84 लाख योनियों को भोगने के बाद मनुष्य जीवन मिलता है। इसे व्यर्थ न गवा देना।
प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि यह विशेष सत्संग कार्यक्रम भक्तों को "चिंता व शोक से मुक्ति (रामायण से)" विषय पर गहन मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। सोमवार को प्रवचन सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक होगा। कार्यक्रम के पश्चात, रामधाम सरकार को आमरस का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। आगामी 11 जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा। इसमें संत श्री 60 दिन तक युवाओं को गीता ज्ञान, रामायण ज्ञान देंगे। श्रावण में पुरे माह अभिषेक होगा। जगदीश भदादा, एस एन गुप्ता, दामोदर अग्रवाल, शिव दयाल अग्रवाल, कन्हैया लाल मुंदड़ा ने प्रवचन के प्रारम्भ में संत श्री का माला पहना कर स्वागत किया।
साप्ताहिक रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट का साप्ताहिक रविवार का रामायण पाठ पुराने शहर में स्थित चारभुजा नाथ बड़े मंदिर की बगीची में हुआ। प्रभारी शिव प्रकाश लाठी व प्रो. जगदीश भदादा ने बताया कि इसमें रामायण की चौपाइयों के सामूहिक गान के साथ रामायण पर अंत्याक्षरी, हनुमान चालीसा व गीता पाठ किया गया। सचिव अभिषेक अग्रवाल व रामजस गगरानी सहित कई सदस्यों का सहयोग रहा।