गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम
X

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा के निर्देशानुसार, आज गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीलवाड़ा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सुवाणा डॉ॰ रामेश्वर प्रसाद जीनगर (मुख्य अतिथि) और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश अगनानी (विशिष्ट अतिथि) की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

डॉ॰ रामेश्वर लाल जीनगर ने उपस्थित छात्राओं को वृक्षों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने भीलवाड़ा को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया और प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया। रमेश अगनानी ने बरसात के मौसम में वृक्षारोपण अभियान शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया। विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर आयोजित निबंध, भाषण एवम् कविता प्रतियोगिताओं में सेमुमा तथा बालिका गुलमंडी विद्यालय की लगभग तीन सौ छात्राओं ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में अनमोल विश्नोई ने प्रथम, जिया सोनी ने द्वितीय तथा लविना धनकानी और शकीना पठान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में पायल विश्नोई ने प्रथम, नेहा सिंह ने द्वितीय तथा सानिया बानो सिलावट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में अस्मा बानो ने प्रथम, पायल खटीक ने द्वितीय तथा शिवानी सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को *चूरिया मुरिया शिक्षा पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सेवा संस्थान की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। संचालन सांवल कुमार ओझा ने किया। कार्यक्रम में संजीव जोशी, दलपत सिंह जैन , विजय लक्ष्मी थारवान , वीरेन्द्र चतुर्वेदी, सावित्री सोमाणी, शुभ्रा भार्गव, शोभना चौहान और मंजू बाहेती उपस्थित थे।

Tags

Next Story