टहनिया काटते समय पेड़ से गिरने से प्रौढ़ की मौत

X
By - bhilwara halchal |12 Jun 2025 6:56 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के धोली गांव के एक प्रौढ़ की मौत हो गई।
आसींद थाने के दीवान राजेंद्र सिंह ने बताया कि धोली निवासी देवा 45 पुत्र गंगाराम गुर्जर गुरुवार को खेत पर स्थित पेड़ पर चढक़र टहनियां काट रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर देवा नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल देवा को उपचार के लिए आसींद अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
Next Story
