स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

By - bhilwara halchal |12 Jun 2025 8:32 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले की जहाजपुर थाना पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जहाजपुर पुलिस के अनुसार, सब इंस्पेक्टर देवराज सिंह पुलिस जाब्ते के साथ गुरुवार को गश्त पर थे। इस दौरान बस स्टैंड के नजदीक पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास 1.77 ग्राम स्मैक मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने खुद को सुनील बताया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
Next Story
