न्यायालय का स्टे होने के बावजूद भी अधिकारियो ने कर दी रजिस्ट्री, पीड़िता ने सौंपा कलक्टर,एसपी को ज्ञापन

न्यायालय का स्टे होने के बावजूद भी अधिकारियो ने कर दी रजिस्ट्री, पीड़िता ने सौंपा कलक्टर,एसपी को ज्ञापन
X

भीलवाड़ा । सदर थाना क्षेत्र के दांथल ग्राम मे कुछ भूमाफिया लोगो द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को रजिस्ट्रार आफिस ले जाकर उसके नाम पर वर्षो से चली आ रही खातेदारी भूमि को अपने रिश्तेदारो के नाम पर विक्रय की रजिस्ट्री करवा ली। जबकि उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार की विक्रय रजिस्ट्री कराने पर न्यायालय द्वारा रोक लगा रखी है। जानकारी के अनुसार दांथल निवासी श्रीमती छाऊ देवी जाट उम्र 75 ने जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव को दिये गये ज्ञापन में बताया कि उसका 80 वर्षीय पति गौरीलाल जाट पिछले 08-10 वर्षो से मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसी का फायदा उठाते हुए कुछ भूमाफिया लोगो व रिश्तेदार दांथल निवासी भंवर लाल पुत्र मांगी लाल जाट व गोपीलाल पुत्र लादू लाल जाट निवासी मौखमपुरा ने मिलकर गौरीलाल को रजिस्ट्रार आफिस ले जाकर करोड़ो रूपये की कीमत की तीन बीघा जमीन की विक्रय रजिस्ट्री करवा ली। जबकि उक्त जमीन पर किसी भी प्रकार के क्रय-विक्रय पर न्यायालय उपखंड अधिकारी एवं पदेन सहायक कलक्टर भीलवाड़ा द्वारा 09 जून 2025 को यथा स्थिति रखने बाबत,अस्थाई निषेधज्ञा जारी की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच करने के आदेश दिये है।

Tags

Next Story