वी क्लब गौरव की नई कार्यकारिणी घोषित

वी क्लब गौरव की नई कार्यकारिणी घोषित
X

भीलवाड़ा BHNवी क्लब गौरव की वार्षिक आम बैठक आज आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्लब की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें अर्चना सोनी को अध्यक्ष, निशा सोनी को सचिव, और लीला राठी को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू पोखरना के आतिथ्य में शुरू हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वर्ष में किए जाने वाले सभी कार्यों को सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग से संपन्न करने हेतु प्रेरित करना था। साथ ही सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने हेतु भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, गुणमाला अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों को बुजुर्गों के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों को रिश्तों का महत्व समझाने पर जोर दिया। उन्होंने संयुक्त परिवार की महत्ता को भी समझाया, ताकि युवा पीढ़ी पारिवारिक मूल्यों को समझ सके और उनका पालन कर सके।

इस अवसर पर अनिता चेचाणी, लीला राठी, मंजु बापना, वनिता भंडारी, नेहा अजमेरा, अनिता आर्य और मनीषा झंवर सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी क्लब के उद्देश्यों को पूरा करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Story