बहनों ने पौधों को राखी बाँधकर लिया रक्षा का वचन

X
भीलवाड़ा हलचल । इस वर्ष भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर एक अनूठी पहल देखने को मिली, जहाँ बहनों ने अपने भाइयों के साथ-साथ पौधों को भी राखी बाँधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। । पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने बताया कि गौरी माहेश्वरी, पूजा अजमेरा, अदिति मेलाना, हर्षा भंडारी, भारती जैन, प्रिशीता जाजू, श्रद्धा लढ़ा, अस्मिता चौधरी, सोनल जाजू और प्रिया माहेश्वरी ने भी इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन सभी ने पौधों को राखी बाँधकर कहां की वह पौधारोपण करने के साथ-साथ हरे पेड़ों की कटाई को रोकने में भी अपना योगदान देंगे।
Next Story
