हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुकुंदपुरिया में तिरंगा यात्रा का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुकुंदपुरिया में तिरंगा यात्रा का आयोजन
X

भीलवाड़ा। मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुरिया में आज 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुज़री, जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं अभिभावक भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रधानाचार्य मीना ने संबोधित करते हुए कहा— “राष्ट्र की आन-बान-शान तिरंगा की रक्षा के लिए देश के लाखों नागरिकों ने अपना बलिदान दिया है। हमें उन सभी शहीदों को सम्मान देने में कभी पीछे नहीं रहना चाहिए।” यात्रा का समापन विद्यालय परिसर में हुआ, जहाँ सभी शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर रामरतन जाट, भगवान लाल जाट, मुकुल गर्ग, देवबक्श धाकड़, वंकेश मीणा, सोनवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, हनुमान गुर्जर, भैरूलाल जाट, सत्यनारायण वैष्णव, ओम प्रकाश धाकड़, विनोदी मीणा, विमला शक्तावत, विजय भारती, रेखा, अनामिका, विनोद पारीक, बालेश शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Next Story