भीलवाड़ा के विनोद तेली को मिलेगा राष्ट्रपति अवॉर्ड

भीलवाड़ा के विनोद तेली को मिलेगा राष्ट्रपति अवॉर्ड
X

भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रपति रोवर अवॉर्ड रैली का आयोजन किया जाएगा। सी.ओ. स्काउट विनोद घारू ने बताया कि इस आयोजन में राजस्थान प्रदेश के कुल 11 रोवर भाग लेंगे, जिनमें भीलवाड़ा के विनोद तेली राज्य की ओर से एकमात्र रोवर के रूप में शामिल होंगे।

रोवर विनोद तेली को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों राष्ट्रपति भवन में यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। जिला मुख्यालय भीलवाड़ा की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

Next Story