जाट की माता के निधन पर वैभव गहलोत ने जताया शोक

X
By - भारत हलचल |25 Aug 2025 3:56 PM IST
रायपुर। क्षेत्र के केमुनिया ग्राम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रकाश चंद्र जाट की माता के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वैभव गहलोत सोमवार को शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संवेदना संदेश भी सुनाया।
इस दौरान कार्यक्रम में जाट समाज रायपुर के अध्यक्ष मांगीलाल जाट, पूर्व विधायक डॉ. बालूराम चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहाड़ा सोहनलाल जाट, पूर्व जिला परिषद सदस्य शंकरलाल जाट, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा हिरण, जिला संगठन महामंत्री महेश सोनी, सुवालाल कुमावत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण व जाट समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Next Story
