महिला से रेप का आरोपित गिरफ्तार

X
By - bhilwara halchal |30 Aug 2025 7:38 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन । एक महिला से रेप के मामले में फूलियाकलां पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
फूलियाकलां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक महिला ने पिछले दिनों रिपोर्ट दी कि तीन चार महीने पहले महेंद्र 35 ने उसे अपने खेत पर बुलाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद 25 अगस्त को पीडि़ता अपने खेत पर थी, तभी आरोपित वहां आया। महिला के चिल्लाने पर परिजन आ गये, जिन्होंने महेंद्र को पकड़ लिया। महिला ने आरोप लगाया कि पूर्व में आरोपित महेंद्र ने उसके नहाते समय वीडियो बना लिया, जिसे दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित महेंद्र पीडि़ता के कान के टोप्स भी ले गया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच की। इसके बाद आरोपित महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story
