सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का समापन

भीलवाड़ा। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में खेल दिवस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सोमवार को आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का समापन प्राचार्य डॉ. सावन कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में किया गया।

खेल प्रभारी श्रीमती सुधा नवल ने बताया कि प्रथम दिवस योग व प्राणायाम सत्र एवं खेल एवं स्वास्थ्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वसुंधरा द्वितीय स्थान पर रीना जैन रही। द्वितीय दिवस कैरम, शतरंज, रस्साकस्सी एवं 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। रस्साकस्सी में मैना शर्मा व टीम विजेता रही। चैस में प्रथम आशा साहू, द्वितीय आयुषी जैन, कैरम में चंचल प्रजापत प्रथम, द्वितीय पलक राजपूत तृतीय सुनीता कुमारी रही।

तृतीय दिवस समापन समारोह में विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य ड. प्रतिभा राव, डॉ. सीमा गोड, श्रीमती इंदुबाला पटवारी, एन.एस.एस अधिकारी, खेल समिति के सदस्य एवं संकाई सदस्यों उपस्थित रहे।

Next Story