मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता आयोजित

मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता आयोजित
X

भीलवाड़ा (पिकू खोतानी)। एबीवीपी भीलवाड़ा महानगर मंत्री कुणाल सिंह राणावत ने बताया की मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एमएलवी कॉलेज मे किया गया और जिसका समापन कार्यक्रम एमएलवी कॉलेज के विवेकानंद सभागार मे किया गया नेटबॉल प्रतियोगिता मे कुल 18 टीमों ने भाग लिया और कुल 25 मैच खेले गए कार्यक्रम मे अभाविप खेलो भारत गतिविधि के राष्ट्रीय सयोजक आशुतोष प्रताप सिंह व डॉ.काश्मीर भट्ट अभाविप के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी महानगर मंत्री कुनाल सिंह राणावत कार्यक्रम सयोजक दीपा जाट व महानगर खेल सयोजक लोकेश सुवालका उपस्थित रहे आशुतोष प्रताप ने बताया की विद्यार्थीयों को पड़ाई के साथ साथ खेलो मे भी रुचि रखनी चाहिए कश्मीर भट्ट ने मेजर ध्यानचंद जी के बारे में बताया खेल से जुड़ाव का संदेश दिया और बाद मे महानगर खेल सयोजक द्वारा प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ती पत्र वितरित किये गए अंत मे कार्यक्रम संयोजक दीपा जाट ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की!

Next Story