गंगापुर में ठाकुरजी की निकली भव्य शोभायात्रा, बारिश में नहाए भगवान और भक्त

गंगापुर में ठाकुरजी की निकली भव्य शोभायात्रा, बारिश में नहाए भगवान और भक्त
X

गंगापुर (मोना शर्मा)- देवझूलनी एकादशी पर बुधवार को गंगापुर कस्बे के सात मंदिरों से भगवान नगर भ्रमण पर निकले। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह दिखाई दिया भक्त शोभायात्रा में नाचते गाते चल रहे थे। गुलाल के लाल रंग में रंग गए गंगापुर कस्बे की सड़क मार्ग, डीजे बैंड बाजा ढोल नगाड़ा के साथ निकाली शोभायात्रा, कस्बे में जगह-जगह भगवान की आरती व प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

बरसात ने नहलाया

जलझूलनी एकादशी की शोभायात्रा के समापन के दौरान गंगापुर कस्बे में झमाझम बरसात शुरू हो गई। बरसात में नगर भ्रमण के लिए निकले ठाकुर जी को निहलाया वहीं बरसात में भक्त भी नहा लिए। अनूठा संगम बरसात ने भक्तों और भगवान दोनों को नहला दिया।

Next Story