भीलवाड़ा: बेटी हर्षिता ने मां को कंधा देकर निभाया पुत्र धर्म

भीलवाड़ा: बेटी हर्षिता ने मां को कंधा देकर निभाया पुत्र धर्म
X


भीलवाड़ा, : आर.के. कॉलोनी, भीलवाड़ा निवासी राजकुमार नवलानी की धर्मपत्नी पदमा देवी नवलानी का ब्रेन हेमरेज के कारण जयपुर में निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद, उनकी बेटी हर्षिता नवलानी ने सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपनी मां की अंतिम यात्रा में कंधा देकर पुत्र धर्म निभाया।

समाजसेवी किशोर लखवानी ने बताया कि राजकुमार नवलानी के कोई पुत्र नहीं है, ऐसे में हर्षिता ने अपनी मां के अंतिम संस्कार में भूमिका निभाई। उन्होंने मां को कंधा देकर न केवल अपने प्रेम और श्रद्धा को व्यक्त किया, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि बेटियां किसी भी तरह से बेटों से कम नहीं हैं।

अंतिम संस्कार के दौरान समाजसेवी हेमनदास भोजवानी, हरिश राजवानी, गुलशन विधानी, तुलसी निहालानी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस घटना ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे समुदाय को भावुक कर दिया और हर्षिता के साहस की सराहना की जा रही है।

Next Story