मांडलगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सांवलिया सेठ मंदिर में मनाया सचिन पायलट का जन्मोत्सव

मांडलगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सांवलिया सेठ मंदिर में मनाया सचिन पायलट का जन्मोत्सव
X

मांडलगढ़ हलचल : राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन के अवसर पर चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान गुर्जर महासभा के तहसील अध्यक्ष शिवकुमार गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में देवनारायण मंदिर के पुजारी रावता गुर्जर, सीआर प्रतिनिधि भैरूलाल हरसल, पूर्व सरपंच लादूलाल गुर्जर, जमनालाल कटारिया, युवा नेता श्रीलाल गुर्जर, शंकरलाल गुर्जर, रामराज गुर्जर, गोपाल गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, बागमल कटारिया, वार्डपंच भैरूलाल चौहान, नारायण गुर्जर, गणेश गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, श्यामलाल गुर्जर, रमेश गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, धर्मराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके नेतृत्व और राजस्थान के विकास में उनके योगदान की सराहना की। यह आयोजन मांडलगढ़ क्षेत्र में पायलट के प्रति समर्थन और उत्साह को दर्शाता है।

Next Story