नशा मुक्त हो अपना देश –ब्रह्मा कुमारी तरुणा बहन

नशा मुक्त हो अपना देश –ब्रह्मा कुमारी तरुणा बहन
X

भीलवाड़ा। राजकीय सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय में ब्रह्माकुमारी तरुणा बहन ने नशा मुक्ति पर बालिकाओं को समझाते हुए कहा कि नशे की शुरुआत साथियों के दबाव में ,उनके जोर देने पर होती है । एक बार नशा शुरू किया फिर पूरी उम्र हम इसके गुलाम बन जाते हैं अतः हमें समझदारी से अपने दोस्तों का चयन करना चाहिए | वह दोस्त जो हमें नशे की गर्त में धकेल दे दोस्त नहीं है ।

उन्‍होंने कहा कि शरीर एक बहुमूल्य मशीनरी है जिसकी कीमत वैज्ञानिकों ने 220 करोड़ आंकी है, किन्तु इस बेश कीमती मशीन में हम बीड़ी सिगरेट शराब तंबाकू आदि का कचरा डालकर इसे बर्बाद कर देते हैं जिससे वेह अनेक असाध्य रोगों से ग्रसित हो जाता है | विभिन्न प्रकार के नशे, उनसे होने वाले नुकसान, उनसे बचाव के तरीके एवं छोड़ने के उपाय भी बताएं |

ब्रह्माकुमारी संस्था नें भारत सरकार सामजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान चला रखा है इसके अंतर्गत दो वर्षों में 3.5 करोड़ लोगों ने नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा ली है | उन्‍होंने कहा कि राजयोग हमारे मनोबल को बढ़ाता है और मन की एकाग्रता में वृद्धि करता है | राजयोग से नशे की आदत सहज छोड़ सकते हैं और जिसने राजयोग के द्वारा नशे की आदत छोड़ी है वह उसे स्थाई रूप से छोड़ देता है और दोबारा नहीं अपनाता। अपने राजयोग का अभ्यास कराया जिससे वातावरण में शांति छा गयी एवं सभी ने गहरी शांति की अनुभूति की|

संस्था के प्राचार्य डॉक्टर सावन कुमार जांगिड़ ने कहा कि अन्य नशे की तरह मोबाइल का भी एक नशा है आज के युग में मोबाइल को पूर्णतया छोड़ नहीं सकते किंतु इसका सीमित उपयोग कर मानसिक शक्तियों की बर्बादी को रोका जा सकता है | कार्यक्रम के आरंभ में डॉक्टर सुरेश पारीक ने तरुणा बहन का परिचय दिया | अमोलक भाई ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय एवं दशा मुक्त अभियान के बारे में जानकारी दी | कार्यक्रम के अंत में सभी को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गयी | कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं डेढ़ सौ बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम NSS योजना के अंतर्गत डॉ सुख पाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया |

Next Story