आई.टी.आई. में रिक्त रही सीटो पर प्रवेश

भीलवाड़ा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) सुरज पंवार ने बताया कि सत्र 2025-26/27 में एनसीवीटी/एससीवीटी योजनान्तर्गत रिक्त रही सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश प्रक्रिया द्वारा प्रवेश आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी राज्य सरकार के एकीकृत एसएसओं पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से सीधे प्रवेश के लिए 25 सितंबर मध्यरात्री तक ऑनलाईन फॉर्म भरे जा सकेंगे तथा आवेदन पत्र की हॉर्ड कोपी 26 सितंबर को सायं 5 बजे तक संस्थान में जमा करानी होगी। प्रवेश 29 सितंबर को प्रातः 11 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में होंगे।
Next Story
