नवरात्रि पर पोटलां सांवलिया जी मंदिर में हुआ विशेष श्रृंगार और भव्य आयोजन

पोटलां। नवरात्रि के पावन अवसर पर सांवलिया जी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर में भगवान श्री सांवलिया सेठ का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें उन्हें श्रीनाथ जी के रूप में सजाया गया। इस दौरान भगवान को नोटों की माला पहनाकर विशेष श्रृंगार धराया गया, जो भक्तों की आस्था और सम्मान का प्रतीक बना।
श्रृंगार के पश्चात मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया और भगवान की महिमा का गुणगान किया। आस-पास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भी भक्ति में डूबकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
मंदिर के पुजारी सत्यनारायण व्यास ने बताया कि यह आयोजन भक्तों के अनुराग और भगवान के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। भजन-कीर्तन के बाद भक्तों और आमजन के लिए भोजन प्रसादी का भव्य आयोजन भी किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में नाथुलाल शर्मा, पुजारी राजेन्द्र शर्मा, नानु पुरी, कैलाश पुरी, राजु शर्मा, अभिषेक शर्मा, पंडित नारायण, पंडित शंकर लाल, गोविंद शर्मा, मांगीलाल शर्मा सहित पुजारी परिवार के अनेक सदस्य एवं सैकड़ों भक्तों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
