नवरात्रि पर्व पर अपनी मांगों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने दिया ज्ञापन

नवरात्रि पर्व पर अपनी मांगों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने दिया ज्ञापन
X

बिजौलियाँ (दीपक राठौर) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने नवरात्रि पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन बिजोलिया पुलिस के मार्फत सौंपा |

ज्ञापन के अंतर्गत बताया गया व मांग की गई की आगामी दिनों में हिन्दू समाज का परम पवित्र, त्याग, तपस्या, भक्ति, शक्ति का 9 दिवसीय नवरात्रि महापर्व आयोजित होगा पिछले कुछ वर्षों से संज्ञान में आ रहा है कि इस्लामिक जेहादियों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक हिंदू समाज की बहन-बेटियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। जिस पर बजरंगदल को कठोर आपत्ति है। इसलिए गरबा स्थलों पर विषयों पर गैर हिन्दू का प्रवेश निषेध रहना चाहिए, पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश दिया जाये। प्रवेश के दौरान सभी को तिलक लगाकर, कलावा बांधकर, गौमूत्र व गंगाजल छिड़ककर ही प्रवेश दिया जाना चाहिए।अश्लील फिल्मी गाने पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने चाहिए।

आयोजन में सभी व्यवस्थापकगण हिन्दू समुदाय के होना सुनिश्चित किया जाये।विवादित कलाकार, गैर हिन्दू अतिथि सेलिब्रिटी को आमंत्रित नहीं किया जाए। माँ की आराधना व आरती अनिवार्य रुप से होना चाहिए।आयोजन स्थल के आसपास मांस मदिरा या अन्य कोई मादकपदार्थ पूर्णतः प्रतिबंधित होना चाहिए।

Next Story