टेबल टेनिस में करियाला ( आसींद ) लगातार तीसरी बार चैंपियन

टेबल टेनिस में करियाला ( आसींद ) लगातार तीसरी बार चैंपियन
X

भीलवाड़ा । 69 वी 14 वर्ष छात्र-छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता इंद्रा विद्या निकेतन गंगापुर भीलवाड़ा में आयोजित हुई, जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करियाला ( आसींद ) की बालिकाओं ने फाइनल मुकाबले में बामणिया ( शाहपुरा ) को 3-0 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष खिताब जीता । शारीरिक शिक्षक मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि विद्यालय की छात्रा मंशा कुमावत का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है । संस्था प्रधान मनोहर लाल व्यास ने बताया की करियाला ( आसींद ) की बालिकाओं का दबदबा 17 व 19 वर्ष में भी रहा, जहां करियाला ग्राम पंचायत गांगलास विद्यालय ने टेबल टैनिस 17 वर्ष और 19 वर्ष छात्रा वर्ग का खिताब अपने नाम किया । समस्त विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी ।

Next Story