सुवाणा मे भाजपा व संघ कार्यकर्ताओ ने मनाई पं. दीन दयाल जयंती

सुवाणा मे भाजपा व संघ कार्यकर्ताओ ने मनाई पं. दीन दयाल जयंती
X

भीलवाड़ा । भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती सुवाणा कस्बे स्थित भाजपा मंडल कार्यालय मे मनाई गई। इस दौरान कस्बे के भाजपा एवं संघ कार्यकर्ताओ ने पं. दीन दयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंडल के पूर्व अध्यक्ष भंवर खरवास, पंचायत समित सदस्य नेहपाल सिंह राणावत, उपाध्यक्ष मथुरा लाल मांदल, पूर्व उपसरपंच ठाकुर रणजीत सिंह, मंत्री गोपाल नाथ योगी, मुकेश शर्मा, नारायण गाडरी, कालू लाल कीर, जमना लाल जलाणिया, लेहरू जलाणिया, गोपाल सोनी, भैरू गाडरी व प्रकाश चपलोत सहित कई उपस्थित थे।

Next Story