पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया पौधारोपण

भीलवाड़ा BHN

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अंबेडकर कॉलोनी में दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें स्मरण किया।

इस अवसर पर पुष्पांजलि देते हुए महावीर गैंगट ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के जनक थे उन्होंने सदैव सबसे पीछे की पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे लाने का कार्य किया हमें सदैव उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

श्रद्धांजलि एवं पोधारोपन में मंडल अध्यक्ष रमेश खोईवाल, अभियान जिला सहसंयोजक योगेश त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी छीतर मल गैंगट, जसपाल सिंह भाटी, अशोक प्रजापत, जसवंत शर्मा, नितेश चन्नाल, सागर राठौड़, राहुल चन्नाल, विशाल गारू एवम् अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Story