शिक्षा के उन्नयन में शिक्षक संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका:अवस्थी

शिक्षा के उन्नयन में शिक्षक संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका:अवस्थी
X

भीलवाड़ा। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) भीलवाड़ा के जिला शैक्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने कहा कि शिक्षा के विकास में शिक्षक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं सभी संगठनों को समग्र रूप से इसके लिए प्रयास करना चाहिए, साथ ही उपस्थित शिक्षकों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की वाजिब मांगी को राज्य सरकार तक पहुंचाकर उन्हें हल करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों की ओर मुख्य अतिथि का ध्यान आकृष्ट किया। हिंदुस्तान स्काउट गाइड भीलवाड़ा के डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइजर मोहन मेहरिया ने विद्यालयों में स्काउट गाइड की गतिविधियों के अधिकाधिक संचालन का आव्हान किया,जिलाध्यक्ष अशोक जीनगर ने सभी शिक्षकों को संगठित रहते हुए संघर्ष करने का आह्वान किया।

जिला मंत्री नलिन शर्मा ने संगठन की वर्ष भर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संगठन के मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन को अशोक त्रिवेदी, भगवत सिंह, विनोद पारीक, सुनील व्यास, अविनाश शर्मा, खुशराज पारीक, नवनीत जोशी, लाजवंती शर्मा, नाना लाल शर्मा, लादू लाल तेली ने भी संबोधित किया। अधिवेशन में जगदीश राजोरा, ललित जोशी, अंगवीर, घनश्याम टेलर, सुरेश शर्मा, हरी सिसोदिया, राम नानकानी, जितेंद्र चौधरी, कन्हैयालाल छीपा,हेमंत सोनग़रा, मंजू पारीक, ज्योति कंवर, पूरणमल, गणेश श्रीमाली, संगीता शर्मा, भूमिका मिश्रा, रसप्रीत, रामपुरी गोस्वामी आदि भी उपस्थित रहे। समस्त शिक्षकों ने शिक्षकों के हित में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नलिन शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष अशोक जीनगर ने बताया कि अधिवेशन के दूसरे दिन राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ भीलवाड़ा के अजमेर चौराहा स्थित कार्यालय पर खुला अधिवेशन का आयोजन सुबह 9 से11 बजे तक किया जाएगा और संगठन का मांग पत्र बनाकर प्रदेश स्तर से राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा।

Next Story