माय भारत स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

भीलवाडा । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की नेशनल युथ कॉर्प्स (NYC) योजना अंतर्गत माय भारत स्वयंसेवको की भर्ती प्रक्रिया माय भारत पोर्टल के माध्यम से शुरू हो चुकी है । 18 से 29 आयु वर्ग के युवा अभ्यर्थी जिनका डोमिसाइल भीलवाड़ा जिला है, वे भीलवाड़ा से स्वयंसेवक भर्ती हेतु आवेदन
https://pmybharat.gov.in/pages/ny_corps_gjt लिंक पर जाकर भर सकते है ।
जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने बताया कि स्वयंसेवको से स्वास्थ्य, साक्षरता, स्वच्छता, लैंगिक और अन्य सामाजिक मुद्दों पर अभियान/जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करवाये जाएगें। इसके अलावा आपात स्थिति या विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में प्रशासन की सहायता के लिए भी स्वयंसेवकों को बुलाया जायेगा। जिले के प्रति ब्लॉक से 2 माय भारत स्वयंसेवक तैनात किए जाएँगे।
आवेदन हेतु पात्रताः
आवेदक कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, आवेदक की आयु 1 अप्रैल 2025 तक 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए, दो वर्षों की अवधि के लिए 5 हजार रुपये प्रति माह का सर्वसमावेशी मानदेय दिया जाएगा, कोई भी नियमित छात्र आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
आवेदन कैसे करेंः
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए https://nyks.nic.in/nycapp/main.asp- पर क्लिक कर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2025 है।
