स्वामी रामदयाल जी महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजि‍त

भीलवाड़ा। स्थानीय रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में शुक्रवार, 26 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी सतीश भदादा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रामस्नेही सम्प्रदाय के जगद्गुरु स्वामी जी श्री 1008 श्री रामदयाल जी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष में रामस्नेही चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इसमे जनरल मेडिसीन में डाॅ. सतीश पाण्डे, डाॅ. राकेश मूंदड़ा, डाॅ. पुनित जैन व नैत्र रोग में डाॅ. सुरेश चन्द्र भदादा व अस्थि व जोड़ रोग में डाॅ. विनोद नागर, डाॅ. आशीष पारीक, व ई. एन. टी. में डाॅ. विभा चैरडिया व लेप्रोस्कोपी व जनरल सर्जरी में डाॅ. सुनिल उपमन्यु, डाॅ. योगेश दरगड़ व शिशु रोग में डाॅ. चन्द्र प्रकाश सोनी, डाॅ. पूजा बोकडिया व स़्त्री एवं प्रसूति रोग में डाॅ. सुरभि पिपलानी व दंत रोग में डाॅ. वैभव पारीक, डाॅ. दृष्टि शास्त्री व न्युरो सर्जरी में डाॅ. राजेन्द्र धारीवाल व आहार विशेषज्ञ में भाग्य श्री सोनी के द्वारा कुल 921 रोगियो को निःशुल्क परामर्श दिया।

Next Story