किसानों को अब मधुमक्खी पालन के लिए भी मिलेगा अनुदान

किसानों को अब मधुमक्खी पालन के लिए भी मिलेगा अनुदान
X


भीलवाडा, । मधुमक्खी पालन योजना को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने मधुमक्खी पालक किसानों को 1000 बी-बॉक्स, 1000 बी-कॉलोनी, 20 बी-कीपिंग किट एवं 20 बी-बॉक्स माइग्रेशन के लिए 40 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को वितरित किया जायेगा। जिसका अनुदान कृषक कल्याण कोष से वहन किया जायेगा। अनुदान राशि का भुगतान 60ः40 के अनुपात में 2 वर्षो में कृषक को किया जायेगा। प्रथम वर्ष में कृषक को अनुदान राशि का 60 प्रतिशत एवं द्वितीय वर्ष में अनुदान राशि का 40 प्रतिशत भुगतान पुनः सत्यापन उपरांत मधुमक्खी जीवितता पर किया जायेगा।

उप निदेशक उद्यान डॉ शंकर सिंह राठौड ने बताया कि मधुमक्खी पालन के इच्छुक कृषक राज किसान साथी पोर्टल पर ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इसके लिए किसान के पास कम से कम 0.40 हैक्टेयर जमीन होना आवश्यक है। आवेदन करते समय जमाबंदी/नकल (06 माह से ज्यादा पुरानी नहीं), उद्यान आयुक्तालय से पंजीकृत फर्म का कोटेशन जरूरी है। योजनान्तर्गत लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला कृषक, मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण प्राप्त कृषक/मधुमक्खी पालकों को लाभान्वित करने में वरीयता दी जायेगी। प्रत्येक लाभार्थी को अधिकतम 50 बी-बॉक्स एवं 50 बी-कॉलोनी तक अनुदान देय होगा।

Next Story