भीलवाड़ा में शनिवार को यहां रहेगी चार घंटे बिजली बंद

X
भीलवाड़ा। बिजली निगम की ओर से रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार 27 सितम्बर को शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
**11 केवी बिलिया फीडर** पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे लक्ष्मीपुरा, कृष्णा नगर, अयोध्या नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होगी।
वहीं **11 केवी सुखाड़िया नगर फीडर** पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान यूनिक होटल, सुखाड़िया नगर, इंडिया न्यूज़, एंटीकरप्शन ऑफिस, ब्यावर बुकिंग, इंडियन ऑयल एलपीजी, सुखाड़िया सर्कल, सेंट असलम स्कूल, मिलन वाटिका, अजमेरा हॉस्पिटल, बायोस्कोप, सुप्रीम मोटर, यूआईटी, सुभाष नगर स्कूल, सुभाष नगर सेक्टर ए और बी तथा मलान आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Next Story
