शिक्षकों को समस्त गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग

शिक्षकों को समस्त गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग
X

भीलवाड़ा । राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के जिला सम्मेलन के दूसरे दिन अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में खुला अधिवेशन का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। जिला अध्यक्ष अशोक जीनगर ने शिक्षकों को समस्त प्रकार के गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग की ताकि शिक्षक अपना पूरा समय विद्यार्थियों के अध्यापन में लगा सके।

उपस्थित शिक्षकों नवनीत जोशी, घनश्याम टेलर, सुरेश शर्मा, लाजवंती शर्मा, सुनील व्यास, रूपाली शर्मा, संजू शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला मंत्री नलिन शर्मा ने शिक्षकों की मांगों के अनुरूप पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाकर तृतीय श्रेणी सहित समस्त शिक्षकों के स्वैच्छिक स्थानांतरण करने, समस्त प्रकार की लंबित डीपी सी का कैलेंडर जारी कर समय बद्ध कार्यक्रम घोषित करने, आरजीएचएस योजना का शिक्षकों को पूर्ण लाभ दिलाने, पदोन्नति पर यथा स्थान कार्यग्रहण करने की व्यवस्था को समाप्त कर पूर्व की भांति काउंसलिंग के पश्चात वास्तविक पदस्थापन पर कार्यग्रहण करवाने एवं काउंसलिंग के समय समस्त रिक्त पदों को शो करने, पदोन्नति शिक्षकों को पदोन्नति पर फॉर गो करने की सुविधा देने कंप्यूटर अनुदेशक को शैक्षिक संवर्ग कोशिश कर उनका नाम कंप्यूटर शिक्षक कर शिक्षकों के समान वेतन भत्ते दिलवाने, सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए TET के अनिवार्यता संबंधी फैसले के बारे में राज्य सरकार द्वारा अपना पक्ष स्पष्ट करने, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों का अलग कैडर बनाने सहित अन्य मांगों के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने का आग्रह किया

Next Story