राजा दशरथ के दमदार अभिनय से भाव-विभोर हुए दर्शक, कैकेयी-मंथरा वार्ता ने बांधी समां

राजा दशरथ के दमदार अभिनय से भाव-विभोर हुए दर्शक, कैकेयी-मंथरा वार्ता ने बांधी समां
X

भीलवाड़ा। शहर के आजाद चौक में चल रहे रामलीला मंचन के सातवें दिन रविवार को राजा दशरथ की भूमिका में लादूलाल भांड के बेहतरीन और मर्मस्पर्शी अभिनय ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इसके अलावा कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा के साथ दशरथ संवाद, कैकेयी का कोपभवन में जाना और राम के वनवास के प्रसंग ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। सातवें दिन के मंचन में मुख्य रूप से दशरथ दरबार, अयोध्या में खुशियां मनाना, राम-राज्याभिषेक की चर्चा, मंथरा का आगमन, कैकेयी-मंथरा वार्ता, दशरथ-कैकेयी का कोपभवन में जाना, दशरथ-कैकेयी संवाद, दशरथ-सुमंत वार्ता, राम-दशरथ वार्ता, कौशल्या-राम संवाद, सीता-कौशल्या वार्ता, राम-सीता वार्ता, कौशल्या-सीता वार्ता, राम-लक्ष्मण वार्ता और लक्ष्मण-सुमित्रा वार्ता जैसे महत्वपूर्ण दृश्यों का मंचन हुआ। कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति से पात्रों के मनोभावों को बखूबी दर्शाया। लीला में श्रीराम का अभिनय दीपक सोनी, लक्ष्मण सुमित पाराशर, गुरु वशिष्ठ घनश्याम छीपा, दशरथ लादूलाल भांड, सुमंत कैलाश पारीक, कौशल्या सुशीला जोशी, कैकेयी मंजू पाराशर, सुमित्रा अलका त्रिपाठी, सीता माया पारीक, मंथरा अलका त्रिपाठी, दरबारी एवं नगरवासी की भूमिका में मनोज सेन, अशोक शर्मा, हरिओम प्रजापत, मंगल मुर्ति पाराशर, ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। रामलीला कमेटी अध्यक्ष मंजू पोखरना ने बताया कि आगे के दिनों में भी दर्शकों के लिए ऐसे ही शानदार प्रसंगों का मंचन जारी रहेगा।

Tags

Next Story